English മലയാളം

Blog

मुंबई: 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी कर तलाशी ली. यह कार्रवाई बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट (Bollywood Drugs Racket)  के सिलसिले में एनसीबी की पहले से चल रही जांच का ही हिस्सा माना जा रहा है. अर्जुन रामपाल का नाम इस मामले में पहले भी उछला था. इससे पहले बेंगलुरु पुलिस अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर की भी तलाशी ली थी. विवेक के साले आदित्य सेल्वा की तलाश में बेंगलुरु पुलिस मुंबई पहुंची थी.

Also read:  यूपी बीजेपी को मिलेगी नया प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी कार्यसमिति की हो रही बैठक

दरअसल, बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्शन (NCB Drugs Connection Case) का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. एंटी-ड्रग एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने रविवार को बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया था. एनसीबी फिरोज नाडियाडवाला भी पूछताछ की तैयारी कर रही है.

Also read:  मध्य प्रदेश में राज्य सेवा के 29 IAS और IPS अफसर का होगा प्रमोशन

एनसीबी ड्र्ग्स कनेक्शन में बॉलीवुड अभिनेत्रियों रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और अन्य हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है. सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स पेडलर के संपर्क में होने का खुलासा होने के बाद एनसीबी ने केस की जांच शुरू की थी.