English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-23 132820

सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी को जांच करानी चाहिए और बीजेपी के लोग रामद्रोही हैं। क्योंकि अयोध्या में मंदिर के चारों ओर योगी सरकार के मंत्री और करीबियों ने जमीन खरीदी है।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के विश्वास को बेच दिया गया। महिलाओं के साथ धोखा किया गया है। महिलाओं को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। प्रियंका ने आगे कहा कि अयोध्या में दलितों की जमीन हड़पी गई है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग हर घर ने राम मंदिर ट्रस्ट को कुछ न कुछ दान दिया है। घर-घर जाकर प्रचार भी किया गया। यह भक्ति की बात है और इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दलितों की जमीन के टुकड़े, जिन्हें खरीदा नहीं जा सकता था, हड़प लिया गया।

Also read:  कुवैत के बजट घाटे में 4 अरब दिनार की कमी

प्रियंका ने कहा कि जमीन के कुछ टुकड़े कम मूल्य के थे और ट्रस्ट को बहुत अधिक कीमत पर बेचे गए थे। इसका मतलब है कि चंदा के जरिए जो पैसा इकट्ठा हुआ है, उसमें घोटाला है। प्रियंका ने कहा कि माने तो एक तरह से राम के नाम पर लूट मचाई जा रही हो। प्रियंका गांधी ने जिला स्तर के अधिकारी को जांच दिए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

Also read:  गुजरात में जहरीली शराब का कहर, जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत, 40 लड़ रहे जिंदगी की जंग