English മലയാളം

Blog

कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब एक महीने से जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के किसान गुरुवार (31 दिसंबर) को भड़क गए और अलवर में उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ डाले। साथ ही, सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जबरन हरियाणा की सीमा में ले गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई किसान घायल हो गए। वहीं, 30-40 किसानों को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले के शाहजहांपुर में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, यहां अब तक किसानों का शांत था, लेकिन गुरुवार को यहां हिंसक झड़प हो गई। दरअसल, आज आंदोलन में श्रीगंगानगर के युवक शामिल हुए, जिन्होंने हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। साथ ही, जबरदस्ती सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हरियाणा की सीमा में घुसा दीं। इसके बाद हरियाणा पुलिस और किसान आंदोलनकारियों के बीच झड़प हो गई।

Also read:  केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल, अगस्त से पहले मांगा सरकार से जवाब, विचार-विमर्श के लिए दिया 3 महीने का वक्त

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बता दें कि जैसे ही किसानों के ट्रैक्टर बैरिकेड्स तोड़कर हरियाणा की सीमा में घुसे तो हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई। उन्होंने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया तो माहौल गरमा गया और राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Also read:  देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी 24 घंटे में देश में 18,711 नए मामले दर्ज हुए

हिरासत में लिए गए 30-40 किसान
मामले की जानकारी मिलते ही राजस्थान और हरियाणा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत करके मामला सुलझाया। वहीं, किसान नेताओं ने भी माइक से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने 30-40 किसानों को बैरिकेड्स तोड़ने और राजकीय संपति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया है।

Also read:  क्या अखिलेश यादव 11 मार्च को जाएंगे लंदन, टिकट हो रहा वायरल

किसान ने दौड़ाया ट्रैक्टर, पुलिस ने पीटा
बताया जा रहा है कि उपद्रव के दौरान हरियाणा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक किसान को बुरी तरह धुन डाला। हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि किसान ने अपना ट्रैक्टर पुलिस के पीछे दौड़ा दिया था।