English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-23 102728

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

 

Also read:  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 3 की मौत

केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

Also read:  ईसाई और इस्लाम धर्म में जाति व्यवस्था का कॉन्सेप्ट नहीं, 'ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वालों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा'

गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

Also read:  भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए बोला है कि राजस्थान के भरतपुर में उनका कोई हेलीकॉप्टर क्रैश नहीं हुआ