English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-01 081107

आज 1 अप्रैल 2022 है और आज से नया वित्तीय वर्ष 2022-23 शुरू हो गया है। इसी बीच तेल और पेट्रोलियम कंपनियों (petroleum companies) ने महंगाई का जोरदार झटका देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) की कीमतों में 250 रुपये की वृद्धि की है।

 

लेकिन राहत की बात यह है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (cooking gas cylinder) में नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) में हुई है।

Also read:  मक्का में 37 साल में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान के साथ 181 दिन का रिकॉर्ड है

इसलिए घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है। बता दें कि पिछले महीने 22 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (gas cylinder price) में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि वाणिज्यिक गैस सिलेंडर सस्ता हो गया था। देश की सबसे बड़ी तेल की कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रुपये की वृद्धि की है।

Also read:  निरहुआ ने लिया हार का बदला, सपा के धर्मेंद्र यादव को हराकर जीता आजमगढ़ उप चुनाव

दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस (commercial gas) की कीमत 2,253 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 2,003.50 रुपये थी। वही कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2351.5 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 2,087 रुपये थी। इसके अलावा मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 2,205 रुपये हो गई है। पहले कीमत 1,995 रुपये थी। वहीं चेन्नई की बात करें तो यहां 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,406 रुपये हो गई। पहले कीमत 2137.5 रुपये थी।

Also read:  ईसाई और इस्लाम धर्म में जाति व्यवस्था का कॉन्सेप्ट नहीं, 'ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वालों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा'