English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-16 102143

देश भर में आज से 12 से 14 साल के बच्चों को कोराना का टीका देने का काम शुरु हो जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 12 से 14 साल के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। इस वैक्सीन को बायोलॉजिकल ई कंपनी ने बनाया है।

Also read:  भारत सरकार ने प्राइवेट अस्पताल या टीकाकरण केंद्र में लगने वाले टीके की कीमत अधिकतम 250 रुपये तय की

 

इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन या बूस्टर डोज को लेकर नियमों में बदलाव भी आज से लागू हो रहे हैं। नए नियमों के मुताबिक 60 वर्ष से अधिक के लोगों को बूस्टर डोज के लिए अब किसी अन्य गंभीर बीमारी का होना जरूरी नहीं है। अब 60 साल के ऊपर का कोई भी व्यक्ति वैक्सीन की तीसरी डोज ले सकता है। दरअसल, पहले फ्रंट लाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के लिए ही प्रिकॉशन डोज की अनुमति दी गई थी।

Also read:  76th Independence Day: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी