English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-25 112824

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के निर्विरोध नवनिर्वाचित पांचों राज्य सभा सदस्यों ने भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी कड़ी मेहनत के साथ जनता के लिए काम करने के निर्देश दिए। वहीं निर्विरोध नवनिर्वाचित सदस्यों ने राष्ट्रीय संयोजक का आभार जताया जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने का आश्वासन दिया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल संजीव अरोड़ा ने मुलाकात की। नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि हमें जनता की हर उम्मीदों पर खरा उतरना है। देश प्रदेश की जनता के लिए दिन रात काम करना है। शहीद ए आजम भगत सिंह बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करना है।इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिलाया कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनता के बीच रहकर लोगों के लिए दिन-रात काम करेंगे।

Also read:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा, गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान, अगले वित्तीय वर्ष से मिलेगा लाभ

*राघव चड्ढा*

राघव चड्ढा को पार्टी के सबसे कम उम्र के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने दिल्ली पंजाब में पार्टी की तरफ से दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। पंजाब में पार्टी की शानदार जीत के वास्तुकारों में से एक हैं।

Also read:  माफिया मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दिल्ली और UP में कई ठिकानों पर ED की रेड

*संदीप पाठक*

संदीप पाठक आईआईटी दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए पार्टी में शामिल हुए। 2022 में पंजाब चुनावों में पार्टी की शानदार जीत में आम आदमी पार्टी के चाणक्य की भूमिका निभाई है।

*हरभजन सिंह*

हरभजन सिंह भारत के सबसे सफल ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। 1998 2016 के बीच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेले हैं। शोषित-वंचित बच्चों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हरभजन सिंह विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों में लगे हुए हैं।

Also read:  विधान परिषद चुनावों में भाजपा को लगी झटका, 6 सीटों में से सिर्फ एक पर मिली जीत

*अशोक के मित्तल*

अशोक मित्तल एक प्रसिद्ध अकादमिक सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर हैं।

*संजीव अरोड़ा*

लुधियाना में एक सफल एक्सपोर्ट हाउस चलाने वाले कुशल व्यवसायी संजीव अरोड़ा, कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। जिसे उनके माता-पिता की कैंसर के कारण अपनी जान गंवाने के बाद स्थापित किया गया था। यह ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से पंजाब के लोगों की सेवा कर रहा है।