English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-04 180158

उत्तराखंड के खटीमा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी है और साथ में पुलिस भी है। कुछ लोग पानी खोजबीन कर रहे हैं। सभी लोग उस मगरमच्छ की तलाश कर रहे हैं जिसने कुछ समय पहले इस नदी में गए एक 13 साल को बच्चे को खींच लिया।

 

खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची। आदमखोर मगरमच्छ को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also read:  रोहित की झलक पाने को बैचेन हुए फैन, रोहित से मिलने पहुंचे रेस्तरां

दूसरे मगरमच्छ को पकड़ा

हाथों में जाल लिए ये लोग पानी में उतरे और आदमखोर मगरमच्छ की तलाश करने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को पकड़ा। लेकिन जब उसके पेट का एक्स-रे कराया गया तो पता चला ये वो मगरमच्छ नहीं है जिसने 13 साल के मासूम को पानी में खींच दिया था। इस घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पीड़ित के परिवारवालों से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Also read:  राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद नहीं कर पाएंगे एग्जिट, DMRC ने कही ये बड़ी बात

ऐसे हुआ हादसा

खबर के मुताबिक अपनी गाय भैंसों को लेकर एक युवक नदी किनारे गया हुआ था। इसी दौरान वहां दो और बच्चे आए तो वह नहाने के लिए नदी में चला गया। भैंस की पीठ पर बैठा ही था कि अचानक से मगरमच्छ नदी से बाहर निकला और हमला कर दिया और बच्चे को साथ ले गया। इसके तुरंत बाद गांव वाले वहां पहुंचे और मगरमच्छ की तलाश शुरू की गई। एक मगरमच्छ को पकड़कर लाया गया और अस्पताल ले जाया गया। एक्सरे केदौरान पता चला कि उसके पेट में बच्चा नहीं है। शक है कि बच्चा मगरमच्छ की पकड़ के बाद नदीं में डूब गया होगा।

Also read:  Global Investors Summit 2023: हर सोमवार उद्योगपतियों से बेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे- शिवराज सिंह चौहान