English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-18 105211

उमेश पाल हत्याकांड के बाद तकरीबन पांच महीने से फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी में एसटीएफ समेत सभी एजेंसियां नाकाम हैं। प्रयागराज से दिल्ली और मुंबई तक एसटीएफ ने तलाश कर ली, लेकिन माफिया की पत्नी नहीं मिली।

शाइस्ता पर अभी 50 हजार रुपये का इनाम है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के लिए शासन को संस्तुति के लिए भेजी गई है। साथ ही अशरफ की पत्नी जैनब और बहन आयशा पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी है। ये दोनों भी हत्या के बाद से फरार हैं।

Also read:  सीएए ने समुद्र में उबड़-खाबड़ जारी की चेतावनी

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी की शाम सुलेमसराय में घर के बाहर कार से उतरते ही उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में अतीक-अशरफ के साथ शाइस्ता परवीन को भी नामजद किया गया था। वह भी घटना के कुछ घंटे बाद चकिया वाले मकान से फरार हो गई।

Also read:  प्रवासी वीजा के लिए पासपोर्ट पर मुहर नहीं: ROP

इस बीच उसके पति अतीक और देवर अशरफ का भी कत्ल हो गया। बेटा असद एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। घर ढहाया गया और नौकर भी जेल भेज दिए गए। मगर शाइस्ता गायब है।

शाइस्ता लगातार बदल रही लोकेशन

माफिया की पत्नी की कई बार अलग-अलग जगह लोकेशन मिलने पर एसटीएफ व एसओजी ने छापेमारी की, लेकिन वह मिली नहीं। अशरफ की ससुराल हटवा में भी मौजूदगी की सूचना पर एसटीएफ पहुंची थी।

Also read:  केजरीवाल का अनिल विज को जबाव, कहा- ‘दोष लगाने से कोरोना खत्म नहीं होगा, मैं इस कीचड़ में नहीं उतरूंगा’

एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू है। एक लाख रुपये की इनामी राशि शासन स्तर से घोषित होनी है। गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।