English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-29 111945

पंत ने भारत के लिए बतौर कीपर सबसे तेज 100 शिकार करने के कीर्तिमान अपने नाम किया है।

 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही इस मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी सबसे तेज 200 विकेट पूरे कर लिए।

Also read:  IPL: युवराज ने देवदत्त पडिक्कल को कहा- देखते हैं कौन लंबा हिट मार सकता, फिर RCB क्रिकेटर ने यूं किया रिएक्ट

 

पंत का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऋषभ पंत को अपने 100 शिकार पूरे करने में महज 3 शिकार कम थे। मंगलवार को अफ्रीका की पहली पारी में ही ऋषभ पंत ने सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत को अपने 100 शिकार पूरे करने के लिए 26 टेस्ट खेलने पड़े, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 100 शिकार पूरे करने के लिए 36 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।

Also read:  Ind Vs Aus: भारतीय ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को किया प्रपोज, लोग बोले- 'भारत की ऐतिहासिक जीत'

भारत में विकेटकीपर का रिकॉर्ड देखें तो पंत और धोनी के बाद तीसरे पायदान पर ऋद्धिमान साहा हैं। उन्होंने अपने 100 शिकार पूरे करने के लिए 37 टेस्ट मैच खेले थे। किरन मोरे ने 39 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। पांचवे स्थान पर नयन मोंगिया 41 टेस्ट और और छठे स्थान पर सैयद किरमानी जिहोने 42 टेस्ट में अपने 100 शिकार पूरे किए हैं।

Also read:  ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, रविवार को केर्न्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 146वां और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेंगे