English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-23 122545

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर ने बुधवार 23 अगस्त की सुबह क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उनके साथी क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और उनके निधन की जानकारी दी थी। पर कुछ ही घंटों के बाद ओलोंगा ने अपने पुराने ट्वीट को डिलीट किया और नए ट्वीट को करते हुए उनके निधन की खबर को झूठा बता दिया। उन्होंने स्ट्रीक के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया और बताया कि वह अभी जिंदा हैं।

गौरतलब है कि स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर जैसी जटिल बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। उनके निधन की खबर को बुधवार सुबह हर किसी ने सच मान लिया। और मानते भी क्यों ना इसे पोस्ट किया था उनके साथी क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा। पर किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खबर फेक निकलेगी। हालांकि, जिम्बाब्वे क्रिकेट जगत और क्रिकेट फैंस के लिए यह खुशखबरी है पर ओलोंगा के इस ब्लंडर से बवाल मच गया। इसके बाद मिड डे ने भी स्ट्रीक के हवाले से लिखा कि, पूर्व कप्तान ने इस खबर के सोर्स से सभी से माफी मांगने को भी कहा।

Also read:  कुवैत के गृह मंत्रालय ने प्रवासी ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने पर रोक लगाई

ओलोंगा ने अपने पोस्ट से खड़ा किया बवाल

हेनरी ओलोंगा ने भारतीय समयानुसार आधी रात को स्ट्रीक के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि, एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है कि हीथ स्ट्रीक ने अब यह दुनिया छोड़ दी है। RIP लीजेंड। यह मेरा सौभाग्य था कि आप के साथ खेलने का मौका मिला। उन्होंने क्रिकेट के लहजे में अपने पूर्व साथी को अंतिम विदाई दी और लिखा, अब दोबारा दूसरे छोर पर मिलेंगे जब मेरा बॉलिंग स्पेल खत्म होगा। कुछ ही घंटों के बाद ओलोंगा ने अपने इस ट्वीट को डिलीट किया और स्ट्रीक के जिंदा होने की जानकारी उनके साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट के साथ दी। इसमें वह लिखते हैं कि, उनके मौत की खबर सही नहीं थी। मैंने उनसे कंफर्म किया यह एक अफवाह थी। वह अभी जिंदा हैं और थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है।

Also read:  'नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का गवाह बनेगा', संसद भवन की आधारशिला रखने के बाद बोले PM मोदी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

स्ट्रीक के मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक तरफ शोक संदेश आ रहे थे। कई पूर्व क्रिकेटर जिसमें रविचंद्रन अश्विन का नाम था, उन्होंने संवेदनाएं जताई थीं। अचानक उनके जिंदा होने की जानकारी मिलने से नया बवाल खड़ा हो गया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कई मजाकिया मीम्स वायरल होने लगे। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ मीम्स:-