English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-29 111945

पंत ने भारत के लिए बतौर कीपर सबसे तेज 100 शिकार करने के कीर्तिमान अपने नाम किया है।

 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही इस मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी सबसे तेज 200 विकेट पूरे कर लिए।

Also read:  सुनील गावस्कर ने मयंक अग्रवाल की तारिफ की, कहा-वो भारत में बॉस की तरह बल्लेबाजी करता है, लेकिन विदेशों में नहीं

 

पंत का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऋषभ पंत को अपने 100 शिकार पूरे करने में महज 3 शिकार कम थे। मंगलवार को अफ्रीका की पहली पारी में ही ऋषभ पंत ने सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत को अपने 100 शिकार पूरे करने के लिए 26 टेस्ट खेलने पड़े, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 100 शिकार पूरे करने के लिए 36 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।

Also read:  विश्‍व कप 2023 पर चला नया पैंतरा एशिया कप का आयोजन इस साल पाकिस्‍तान में होने की उम्‍मीद कम

भारत में विकेटकीपर का रिकॉर्ड देखें तो पंत और धोनी के बाद तीसरे पायदान पर ऋद्धिमान साहा हैं। उन्होंने अपने 100 शिकार पूरे करने के लिए 37 टेस्ट मैच खेले थे। किरन मोरे ने 39 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। पांचवे स्थान पर नयन मोंगिया 41 टेस्ट और और छठे स्थान पर सैयद किरमानी जिहोने 42 टेस्ट में अपने 100 शिकार पूरे किए हैं।

Also read:  बीसीसीआई ने कोहली और पंत को दिया 10 दिन का ब्रेक