English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-26 180822

गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दे दी है। इसके साथ उनके लिए एयरलाइन की बागडोर संभालने का रास्ता साफ हो गया है।

 

Also read:  2 साल के प्रतिबंध के बाद हाब्ता मार्केट में उमड़े दुकानदारों

टाटा संस ने 12 मई को विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने विल्सन को सुरक्षा मंजूरी दे दी है। इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

Also read:  मेवात के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के काफिले पर पथराव, जवाब में परिषद कार्यकर्ताओं ने चलाए पत्थर

नागर विमानन नियमों के तहत एयरलाइन के मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी जरूरी है। विल्सन स्कॉट एयर की पूर्ण अनुषंगी सिंगापुर एयरलांइस के सीईओ रहे हैं। उन्होंने कनाडा, हांगकांग और जापान में एयरलाइन कंपनियों के साथ भी काम किया है।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- किराया न दे पाना क्राइम नहीं, किराएदार को नहीं दी जा सकती सजा