English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-19 091521

 उत्तर प्रदेश के देवरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देवरिया में बोलेरो और यूपी रोडवेज की बस में की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

हादसा गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर गौरी बाजार थानाक्षेत्र के इंदूपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे हुई। यहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Also read:  बीजेपी उत्तराखंड में एक परिवार-एक टिकट का फॉर्मूला अपनाएगी, नेता कर रहे अपने परिवार के लिए लॉबिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Also read:  क्रिकेट पंडितों और पूर्व खिलाड़ियों ने अपने 4 सेमीफाइनलिस्ट चुन लिए, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की तीन बड़ी टीमें होंगी

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक देवरिया के रुद्रपुर व चार कुशीनगर के कोहड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। तीन की हालत गंभीर है।

Also read:  27 साल में ज़िला अस्पताल भी नहीं बना पाए!, बीजेपी के ऐसे फ़र्जी गुजरात मॉडल ऐसे फ़रेबी विकास पुरुष से गुजरात इस बार छुड़ाएगा पीछा!- पप्पू यादव

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार कुशीनगर जनपद के कसया थानाक्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रविंद्र तिवारी की बेटी का तिलक लेकर सभी रुद्रपुर के रैश्री गांव गए थे। तिलक कार्यक्रम के बाद रात में वापस जा रहे थे।