English മലയാളം

Blog

चिकमंगलूर: 

कर्नाटक विधानपरिषद के डिप्टी चेयरमैन एसएल धर्मगौड़ा मंगलवार को राज्य के चिकमंगलूर में एक रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह सुसाइड का केस और उनके शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है.

जनता दल (सेकुलर) के नेता अभी कुछ दिनों पहले ही चर्चा में तब आए थे, जब परिषद में कुछ पार्षदों ने उनके साथ जबरदस्ती की थी और जोर देकर उन्हें उनकी कुर्सी से हटा दिया था. इस घटना का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि परिषद के कुछ सदस्य उन्हें जोर-जबरदस्ती से उनकी सीट से हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

Also read:  69000 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों द्वारा सरकार के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन किया

जेडीएस के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. उनके हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने कहा, ‘डिप्टी चेयरमैन और जेडीएस नेता एसएल धर्मगौड़ा की सुसाइड की खबर सुनकर मैं हैरान हूं. वो बहुत ही साधारण और शांतिप्रिय व्यक्ति थे. यह राज्य को बड़ी क्षति हुई है.’

Also read:  खत्म हुआ किसानों का 3 घंटे का देशव्यापी 'चक्का जाम', दिल्ली में पुख्ता रही सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस घटना पर शोक जताया. CMO ने ट्वीट किया, ‘एसएल धर्मगौड़ा की असमय मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार और समर्थकों को यह सहने की शक्ति दें.’ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसपर शोक जताया

Also read:  पी. चिदंबरम की बढ़ सकती है मुश्किलें, एनएसई घोटाले में अब घेरेगी सीबीआई!

पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि धर्मगौड़ा की मृत्यु से उन्हें गहरा सदमा लगा है क्योंकि वह उनके भाई जैसे थे.