English മലയാളം

Blog

चिकमंगलूर: 

कर्नाटक विधानपरिषद के डिप्टी चेयरमैन एसएल धर्मगौड़ा मंगलवार को राज्य के चिकमंगलूर में एक रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह सुसाइड का केस और उनके शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है.

जनता दल (सेकुलर) के नेता अभी कुछ दिनों पहले ही चर्चा में तब आए थे, जब परिषद में कुछ पार्षदों ने उनके साथ जबरदस्ती की थी और जोर देकर उन्हें उनकी कुर्सी से हटा दिया था. इस घटना का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि परिषद के कुछ सदस्य उन्हें जोर-जबरदस्ती से उनकी सीट से हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

Also read:  Turkey Earthquake: तुर्की में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

जेडीएस के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. उनके हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने कहा, ‘डिप्टी चेयरमैन और जेडीएस नेता एसएल धर्मगौड़ा की सुसाइड की खबर सुनकर मैं हैरान हूं. वो बहुत ही साधारण और शांतिप्रिय व्यक्ति थे. यह राज्य को बड़ी क्षति हुई है.’

Also read:  संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षाएं कल से होगी शुरू, 77 शहरों में बनाए गए अनेक परीक्षा केंद्र

मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस घटना पर शोक जताया. CMO ने ट्वीट किया, ‘एसएल धर्मगौड़ा की असमय मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार और समर्थकों को यह सहने की शक्ति दें.’ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसपर शोक जताया

Also read:  आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी, हम भारत हैं, हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे- राहुल गांधी

पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि धर्मगौड़ा की मृत्यु से उन्हें गहरा सदमा लगा है क्योंकि वह उनके भाई जैसे थे.