English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) हुई. ट्रैक्टर परेड निकाल रहे किसान दिल्ली के कई इलाकों में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. सरकार के आदेश के बाद नांगलोई में जिओ ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय द्वारा सिंघु, गाजीपुर, टिकरी, मुबारका चौक, नागलोई और उससे जुड़े आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा आज राद 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया.

वहीं, राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड (Tractor Rally) के कुछ जगहों पर हिंसक होने के कारण नई दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कनाट प्लेस (Connaught Place) को बंद रखने की घोषणा की. नई दिल्ली टेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस बंद रखने का परामर्श दिया है.

Also read:  यूएई में मेर्स वायरस का मामला: लक्षण, एहतियाती उपाय, वह सब कुछ जो आपको जानना आवश्यक है

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर स्थिति अस्थिर हो गई. ट्रैक्टर रैली को लेकर सेंट्रल दिल्ली में घुस चुके किसान लाल किले तक पहुंच गए और यहां पर कुछ प्रदर्शनकारियों को दूसरा झंडा फहराते हुए देखा गया. प्रदर्शन कर रहे हजारों ट्रैक्टर लाल किले पर पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे. लाल किले पर झंडा फहराने के बाद किसान वापस निकल गए हैं.

Also read:  Farmers Protest: दीप सिद्धू , किसानों को भड़काने में आ रहा इस शख्स का नाम

किसानों को आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालनी थी, जिसके लिए पूरी योजना बनाई गई थी, लेकिन पहले सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और वक्त से पहले ही रैली शुरू कर दी. कई जगहों पर किसान संगठनों ने तय रूट से अलग रास्ता भी ले लिया. इसके बाद किसानों की कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प हुई.