English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-08 103534

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5,233 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 3,345 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 07 मरीजों की मौत हो गई।

 

Also read:  कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 27071 नए मरीज, IIT मद्रास के छात्रावास में सभी छात्रों का होगा टेस्ट

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हजार, 857 है। दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

Also read:  योग दिवस होगा खास, इस बार अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस में गांव में होगा योग, जानें क्या रहेगी थीम

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.13 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.35 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Also read:  कन्हैया लाल की हत्या को लेकर राजस्थान सरकार पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाए सवाल