English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-08 103534

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5,233 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 3,345 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 07 मरीजों की मौत हो गई।

 

Also read:  गुजरात चुनाव से पहले गुजरात में सक्रिय हुए राहुल गांधी, मंच से लिया हार्दिक पटेल का नाम, की बात

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हजार, 857 है। दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

Also read:  महाराष्ट्र और केरल में हैं कोरोना के 70 प्रतिशत मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 11666 नए मरीज

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.13 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.35 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Also read:  नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक लगाई रोक