English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली. पीएम मोदी सुबह-सुबह दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) पहुंचे और वैक्सीन की पहली खुराक ली, साथ ही उन्होंने देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि  ‘मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह तारीफ के काबिल है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने के लिए तेजी से काम किया. उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं जो भी वैक्सीन लगवाने के योग्य है, वह भारत को कोरोना मुक्त बनाने में साथ आए.

बताते चलें कि कोविड​​-19 वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए आज से शुरू हो गया. को-विन2.0 पोर्टल पर पंजीकरण सोमवार सुबह नौ बजे शुरू होगा.  नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग Co-Win 2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकते हैं.

Also read:  Toolkit Case: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट आज दोपहर दो बजे दिशा रवि की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन CoWin पोर्टल पर पहले ही करवाना होगा. टाइम स्लॉट के हिसाब से टीका लगवाने लाभार्थी पहुंचेंगे. आज दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक Cowin पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होंगे जबकि दो मार्च के बाद से सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन होंगे.

Also read:  24 घंटों में सबसे कम COVID-19 का मामला तीन महीने के बाद सामने आया है, मौत का आंकड़ा दर 500 महीने से भी कम

45 से 59 वर्ष के लोग 20 तरह की पुरानी गंभीर बीमारी का फॉर्म रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर से प्रमाणित कराकर लाएंगे तभी उनको टीका लगेगा. फिलहाल ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दिल्ली में नहीं दी गई है.