English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-03 082713

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस निर्णय से चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बरकरार रखने में मदद मिलेगी और इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

Also read:  दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 5.4

श्री तिवारी ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि अभी तक जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकतरफा मुख्य चुनाव आयुक्त, और चुनाव आयुक्त का चयन 15- 16 घण्टों में कर देती थी, और जिस तरह चुनाव आयोग पर आरोप लगता था कि वह सत्तारूढ़ दल की मदद कर रहा है, उससे लोकतन्त्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे थे।

Also read:  किंगडम में डेल्टा अभी भी प्रचलित है; COVID-19 मामलों में वृद्धि चिंताजनक

उन्होने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो दोनो पक्षों को सुनने के बाद एकमत से लिया गया है, इसके दूरगामी परिणाम होंगे। यह चुनाव आयोग को निष्पक्ष बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय है ।

Also read:  भाजपा का अखिलेश पर वार, संबित पात्रा बोले- 'जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार'