English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-03 082337

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को भरतपुर जिले में घाटमीका पहुंचकर हरियाणा में हिंसा का शिकार होकर जान गवाने वाले जुनैद एवं नासिर के परिजनों से मुलाकात की।

 

इस दौरान श्री गहलोत मृतक जुनैद के बच्चों से भी मिले। उन्होंने कहा कि अपहरण और नृशंस हत्या की यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस जघन्य अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान परिजनों ने अब तक की गई पुलिस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और मामले में जल्द न्याय दिलवाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से मृतक नासिर और जुनैद की पत्नियों एवं उनके बच्चों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन बच्चों को उचित शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also read:  विज्ञान, इंजीनियरिंग स्नातकों के अनुपात में ओमान विश्व स्तर पर पहले स्थान पर है

श्री गहलोत ने कहा कि हरियाणा सरकार को इस मामले की जांच में ज्यादा गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए दोनों राज्यों में डीजीपी स्तर पर भी लगातार बातचीत हो रही है।

Also read:  Work from Home करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार के कॉमर्स मिनस्ट्री के अनुसार, एक विशेष आर्थिक जोन में वर्क फ्रॉम होम डब्ल्यूएफएच) की अधिकतम एक वर्ष की अवधि की अनुमति मिलेगी

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस हृदयविदारक घटना की जांच केस ऑफिसर स्कीम के तहत की जाएगी। स्कीम के तहत एक लीगल ऑफिसर को नियुक्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने से लेकर चालान पेश करने और बाकी कानूनी प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सकेगा और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा त्वरित एफआईआर दर्ज कर केस को आगे बढ़ाया गया। इस जघन्य हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित परिवारों को शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा पांच-पांच लाख रुपए एवं पंचायत समिति पहाड़ी द्वारा 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही दोनों परिवारों को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत भी अन्तरिम सहायता के रूप में 1.25 लाख रुपए प्रति परिवार उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर दोनों परिवारों को लाभ दिया जाएगा।

Also read:  'क़तर डिजिटल परिवर्तन, अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की दिशा में काम करता है'

इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन, भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।