English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-03 135206

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के स्टाफ और यात्रियों में तीखी बहस होने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, पटना जा रही फ्लाइट के यात्री, फ्लाइट में दो घंटे की देरी से नाराज थे और इसी को लेकर उनकी एयरलाइन के स्टाफ से बहस हो गई।

 

Also read:  लावारिस वाहन भारी जुर्माना आमंत्रित करते हैं

घटना शुक्रवार सुबह की है। एक यात्री ने बताया कि स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से सुबह 7.20 पर रवाना होना था लेकिन फ्लाइट सुबह 10.10 बजे रवाना हुई।

Also read:  ओमिक्रॉन से बचाव के लिए सरकार तैयार, राज्यों में हर संक्रमित मरीज की जीनोम सीक्केंसिंग के दिए गए निर्देश

एयरलाइन स्टाफ ने पहले यात्रियों को बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है लेकिन बाद में बताया गया कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है। इसे लेकर कई यात्रियों ने नाराजगी जताई और इसके बाद यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट में देरी ऑपरेशन संबंधी कारणों से हुई थी और बाद में फ्लाइट को रवाना कर दिया गया।

Also read:  बिना RT-PCR रिपोर्ट के भारत में नहीं मिलेगा प्रवेश, 6 देशों के लिए नियम सख्त