English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-03 135206

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के स्टाफ और यात्रियों में तीखी बहस होने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, पटना जा रही फ्लाइट के यात्री, फ्लाइट में दो घंटे की देरी से नाराज थे और इसी को लेकर उनकी एयरलाइन के स्टाफ से बहस हो गई।

 

Also read:  लाल किला हिंसा मामले में एक और आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा से गिरफ्तार कर लिया,हिंसा के वक्त लहराई गई तलवारें बरामद

घटना शुक्रवार सुबह की है। एक यात्री ने बताया कि स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से सुबह 7.20 पर रवाना होना था लेकिन फ्लाइट सुबह 10.10 बजे रवाना हुई।

Also read:  लद्दाख में LAC पर भारतीय सीमा में पकड़े गए चीनी सैनिक को लौटाया गया

एयरलाइन स्टाफ ने पहले यात्रियों को बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है लेकिन बाद में बताया गया कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है। इसे लेकर कई यात्रियों ने नाराजगी जताई और इसके बाद यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट में देरी ऑपरेशन संबंधी कारणों से हुई थी और बाद में फ्लाइट को रवाना कर दिया गया।

Also read:  वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी के खिलाफ भड़काऊ भाषण को लेकर हरिद्वार में FIR