English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-29 082345

दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में खाद्य भंडारण गोदाम में आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में खाद्य भंडारण गोदाम में आग लग गई है। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ एसके दुआ ने कहा, “दिल्ली फायर सर्विस को 3:04 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू कर लिया गया है। आग ज्यादा नहीं बढ़ पाई है। हमने रोबोट का भी इस्तेमाल किया जिससे हमें काफी मदद मिली।”

Also read:  जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी, जगन्नाथ यात्रा के लिए रूट बदलने के कारण चार से पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी