English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-21 194254

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रयागराज में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लिया। परेड मैदान पर आयोजित हुए महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डाले गए।  इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम ने आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में करीब दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। पीएम ने कहा यूपी में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुआ है उसे पूरा देश देख रहा है।

इस कार्यक्रम के जरिए पीएम ने महिलाओं को यह संदेश देने की कोशिश की है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की महिला मंत्री और महिला सांसद भी मंच पर नजर आईं। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को, विशेष रूप से जमीनी स्तर पर, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।

Also read:  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर लोकसभा में जोरदार हंगमा,लोकसभा 2 बजे तक स्थगित