English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-07 103045

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव करीब बाते ही दिल्‍ली की राजनीति गरमा गई है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाकर मतदातओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही हैं।

विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी सत्‍तारूढ़ निगम भाजपा पर पूरी तरह से हमलावार हो गई है। आप को पूरा फोकस नगर निगम चुनाव पर है। भाजपा का पिछले 15 सालों से निगम पर कब्‍जा है।

Also read:  21 साल का उत्तराखंड, पलायन से क्यों जूझ रहा?, दास्तां पिथौरागढ़ जिले की

पीतमपुरा वार्ड 64 से आप नेता सुमित प्रकाश ने भाजपा पर हल्ला बोला है। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भाजपा के नेता पर निगम की जमीन को हड़पने के लगातार आरोप लगाया है। तो वहीं दूसरी तरफ आरोप लगाया कि एक अन्‍य निगम पार्षद ने निगम की जमीन परिजनों को मुफ्त में दे दी। सुमित प्रकाश ने बताया की हाल ही में इलाके में एक सरकारी जमीन को एक एनजीओ को बेचने की तैयारी थी, आप की विधायक की मदद से किसी तरह बचाया।

Also read:  UAE: शेख मोहम्मद चैटजीपीटी पर अध्ययन के लिए कहते हैं कि यह सरकार को कैसे सुरक्षित रूप से लाभान्वित कर सकता है

नगर निगम के कर्मचारी स्कूलों के टीचरों तनख्वाह कई महीनों से रुकी हुई है। केजरीवाल सरकार ने 900 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया, जिससे नगर निगम के कर्मचारियों को उनकी सैलरी दी जा सके। आप विधायक वंदना कुमारी ने भी भाजपा पर जमकर आरोप लगाए।

Also read:  उत्तराखंड को मिला नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, भुवन कापड़ी को मिला ये इनाम