English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-03 105304

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।

 

जानकारी के अनुसार निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ लोगों के साथ जबरन एयरपोर्ट के ATC बिल्डिंग में प्रवेश किया। इसी मामले को लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएसपी रैंक के एक अफसर ने देवघर में लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Also read:  1 अप्रैल के बाद से पंद्रह साल से पुराने 9 लाख सरकारी वाहनों को सड़कों पर से हटा दिया जाएगा- नितिन गडकरी

बीते 31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लीयरेंस लेने का आरोप लगा है।

Also read:  बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह से कानून मंत्रालय वापस ले लिया, हैशमीम अहमद को कानून विभाग का प्रभार सौंप दिया

बता दें, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे दुमका मर्डर मामले में परिजनों से मिलने चार्टर्ड प्लेन से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से शाम 6 बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी। लेकिन, सांसद पर जबरन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर क्लियरेंस लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा का हवाला देते हुए अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Also read:  सऊदी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बैठक के दौरान क्राउन प्रिंस ने ग्रह की रक्षा के लिए उच्च लक्ष्यों पर प्रकाश डाला