English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-19 135546

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: देशभर में आज छत्रपति शिवाजी की जयंती के मौके पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। पीएम मोदी सहित आदित्य ठाकरे, अजित पवार ने भी उन्हें याद किया।

 

देशभर में आज छत्रपति शिवाजी की जयंती के मौके पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज शिवाजी महाराज को उनकी जयंती के मौके पर याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवाजी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। जब सच्चाई और न्याय के मूल्यों के लिए खड़े होने की बात आई तो वह समझौता नहीं कर रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Also read:  सचिन पायलट सीएम रेस में सबसे आगे, शुक्रवार को विधानसभा अध्‍यक्ष सी पी जोशी और कई विधायकों से मुलाकात की

शिव सेना ने भी दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम अजित पवार, मंत्री आदित्य ठाकरे और दिलीप वासले ने भी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती के मौके पर सभी नेता पुणे जिले स्थित शिवनेरी किले में गए थे।  आपको यहां बता दें कि इसी किले में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। अब इसे एक टूरिस्ट प्लेस बना दिया गया है।

Also read:  अग्नीपथ योजना के खिलाफ देश भर में प्रर्दशन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऐलान, रक्षा मंत्रालय, कोस्ट गार्ड में 10% आरक्षण, 16 डिफेंस PSU में भी रिजर्वेशन
गोवा में भी दी श्रद्धांजलि

बीजेपी नेता और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आज छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सीएम पोंडा स्थित फरमागुडी में श्रद्धांजलि देने गए।

कौन हैं शिवाजी महाराज

शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। हालांकि उनके जन्म को लेकर इतिहासकारों में हमेशा से ही मतभेद रहा है। कुछ इतिहासकार उनका जन्म 1630 में मानते हैं तो कुछ का मानना है कि उनका जन्म 1627 में हुआ था। शिवाजी के पिता शाहजी भोसले अहमदनगर सलतनत में सेना में सेनापति थे। उनकी माता जीजाबाई यूं तो स्वयं भी एक योद्धा थी लेकिन उनकी धार्मिक ग्रंथों में भी खासा रूचि थी।

Also read:  आलिया भट्ट ने अपने हॉलीवुड डेब्यू से पहले फैशन के सबसे बड़े ईवेंट Met Gala 2023 में किया डेब्यू