English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कुल 23,950 नए मामले सामने आए हैं.  इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,00,99,066 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 333 लोगों की मौत भी कोरोना वायरस से हुई है. अब तक देशभर में इस महामारी की वजह से 1,46, 444 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also read:  अजय मिश्र टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

बड़ी बात ये है कि पिछले 24 घंटों में 26,895 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं जो बीमार हुए नए लोगों से ज्यादा है. यानी रिकवरी की दर संक्रमण की दर से ज्यादा है. देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव मामले 2,89, 240 हैं. अब तक देशभर में कुल 96 लाख, 63 हजार 382 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

Also read:  बिहार में शराब की तस्करी रोकने के लिए मद्य निषेध विभाग ने हैंड स्कैनर मशीन मंगवाई, शराब की तस्करी करनेवाली गाड़ियां तुरंत पकड़ी जाएंगी

इसबीच, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड- 19 से 13 और रोगियों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 8,224 पहुंच गयी है जबकि संक्रमण के 1,277 नये मामलों के साथ कुल रोगियों की संख्या 5,76,832 पहुंच गयी है. मंगलवार को यूपी सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नये रोगियों में सबसे ज्यादा 197 मामले लखनऊ में पाये गये हैं.

Also read:  Weather Update: आने वाले तीन से चार दिनों में भारी बारिश जारी रहेगी, दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे