English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-15 101419

कोरोना मामलों में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है।

 

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 2568 नए मामले सामने आए हैं, यह कल सामने आए मामलों से 2.5 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 29 लाख, 96 हजार 62 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में देश में कुल 97 लोगों की मौत भी हुई है इसके साथ ही अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 15 हजार 974 लोगों की मौत हो चुकी है।

Also read:  भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,488 नए मामले, 113 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 40 हजार से भी नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 33, 917 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.08 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी हो गई है।

Also read:  जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके