English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-01 140508

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 12,591 मरीज मिले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले आठ महीनों में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 65 हजार के पार हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है।

Also read:  NIA ने आतंकवादी संगठन ISISके एक सदस्य के खिलाफ की चार्जशीट दायर

लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। इससे पहले, कल यानी 19 अप्रैल को कुल 10,542 मामले दर्ज किए गए थे। 18 अप्रैल को 7,633, जबकि 17 अप्रैल को 9,111 मामले सामने आए थे।

  • डेली पॉजिटिविटी दर- 5.46 फीसदी
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.32 फीसदी
  • एक्टिव केस- 0.15 फीसदी
  • रिकवरी दर- 98.67 फीसदी
Also read:  डोनाल्ड ट्रम्प के एक वकील ने एक लिखित बयान पर हस्ताक्षर करके कहा, क्लब के स्टोरेज एरिया में क्लासिफाइड फाइल सरकार को वापस कर दी

40 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 40 लोगों की जान भी गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 31 हजार 230 हो गई है। कोरोना के कुल मामले में 4 करोड़ 48 लाख हो गए हैं। वहीं अब तक कुल 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।

Also read:  पाटीदार नेता नरेश पटेल को मनाने में लगी राजनैतिक पार्टियां, नरेश पटेल का झुकाव कांग्रेस की तरफ