English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-19 100614

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की हार पर कहा कि वहां हार क्यों हुई, इसकी अभी पूरे तौर पर जानकारी नहीं है।

 

आपस में बातचीत करने से इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव (TejashwiYadav) पर तंज भी कसा और कहा कि अगर ये कोई सोचता है कि हम जीत गए तो बहुत भारी चीज हो गया तो इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। पश्चिम बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा ( Shutrughan Sinha) की जीत पर जब पत्रकारों ने सवाल किया कि वे अब बिहारी बाबू से बंगाली बाबू हो गए तो उन्होंने कहा कि सबको कोई हिन्दुस्तानी बाबू हो जाए, ये सबसे अच्छा है।

Also read:  ओमान में 55,000 से अधिक लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक मिली

 

बोचहां में हार पर सीएम ने दी प्रतिक्रिया

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जगह उप चुनाव में हम लोगों की हार हो गई तो यह कोई खास बात नहीं है। इसके पहले दो उप चुनाव हम लोग जीते हैं। यह कोई आम चुनाव नहीं था। हम लोग तो एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए गए ही थे। जनता मालिक है। उसे जिन्हें मन करे, उन्हें वोट दे। इस पर हम कभी कोई कमेंट नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो उपचुनाव में हमारी ही जीत हुई थी। ये कोई आम चुनाव नहीं है। ये तो मामूली बात है। बोचहां में क्या हुआ है इसकी पूरी तरह जानकारी नहीं है। लेकिन वहां हार किस वजह से हुई इसकी पूरी जानकारी नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि लेकिन किसी दिन एनडीए के लोगों के साथ बैठेंगे तो इसके बारे में बात होगी।

Also read:  ओमान शारजाह इंटरनेशनल शो जंपिंग चैम्पियनशिप में भाग लेगा

गौरतलब है कि बोचहां उपचुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी बेबी कुमारी को राजद के उम्मीदवार अमर पासवान ने मात दी थी। इस सीट से मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी ने भी रमई राम की बेटी को उम्मीदवार बनाया था।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, कहा-आनर किलिंग को हल्के में नहीं लें सकते