English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की अपकमिंग फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train)’ का टीजर रिलीज हो गया है. परिणीति चोपड़ा की फिल्म का यह टीजर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.  परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. टीजर में परिणीति का अंदाज बेहद ही डरावना लग रहा है. एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग और की हर कोई तारीफ कर रहा है. ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के इस वीडियो को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

Also read:  बॉम्बे हाई कोर्ट नेअरमान कोहली की जमानत की खारिज, 5 महीने से जेल में हैं बंद

https://www.instagram.com/p/CJ-QOCzlJ0t/?utm_source=ig_web_copy_link

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की यह फिल्म 26 फरवीर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train Film)’ मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. यह 2015 में आई हॉलिवुड फिल्म का हिंदी रिमेक है. ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पॉला हॉकिंस की नोवल का अडेप्टेशन है. फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है.

Also read:  भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड विजेता भानू अथैया का निधन, 91 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. परिणीति चोपड़ा जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में परिणीति के साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. परिणीति चोपड़ा इसके अलावा सायना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं.

Also read:  बोमन ईरानी ने लड़कियों के साथ मिलकर बनाया गाना, Over The Rainbow का वीडियो हुआ वायरल