English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-05 171117

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के बीच दिल्ली-NCR में शीत लहर का सितम बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में शीत लहर को लेकर 5 से 7 जनवरी तक येलो एलर्ट जारी कर दिया है।

 

आज गुरुवार (5 जनवरी) की सुबह दिल्ली के सफदरजंग में पारा 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also read:  बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या' और चीन-पाकिस्तान का एजेंट बताया

मौसम विभाग ने दिल्ली में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह घने स्तर का कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन पारा और गिरेगा। घना कोहरा छाया रहेगा। IMD द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार (5 जनवरी) सुबह साढ़े पांच बजे पालम और सफदरजंग इलाके में घने कोहरे की वजह से विजिबिलटी काफी घट गई है। पालम में दृश्यता घटकर 25 मीटर पर पहुंच गई है, वहीं सफदरजंग इलाके में ये 50 मीटर के लगभग रही। राजधानी में घने कोहरे की वजह से फ्लाइट में भी देरी हो रही है।

Also read:  सड़क में जलभराव से गंदे नाले में स्कूटर समेत जा गिरे कपल, IAS ने कहा-ये स्मार्ट सिटी है!

बता दें कि, राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा तापमान रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 5 से लेकर 7 जनवरी तक शीत लहर का पूर्वानुमान जाहिर किया है।

Also read:  ISRO 14 फरवरी को लॉन्च करेगा PSLV-C52 सैटेलाइट