English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-03 090511

गुजरात के वडोदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास का पूरा इलाका काले घने धुएं से भर गया है।

 

Also read:  सउदी लोग अपने दोस्तों के लिए व्यक्तिगत यात्रा उमरा वीजा जारी करवा सकते हैं

धुएं की वजह से आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई आ रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Also read:  भतीजे की चाचा से अलग राय:एनसीपी नेता अजित पवार ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर किया मोदी सरकार का समर्थन,

यह आग दीपक नाइट्राइड कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग के पहले भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट होते ही पूरी फैक्ट्री आग के चपेटे में आ गई। इस आग में सात लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also read:  केंद्रिय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट, कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

जानकारी के मुताबिक धुएं में सांस लेने की वजह से इन श्रमिकों को परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।