English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-03 090511

गुजरात के वडोदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास का पूरा इलाका काले घने धुएं से भर गया है।

 

Also read:  किसान प्रदर्शन पर SC ने जताई चिंता, कहा- हम हालात समझते हैं, बातचीत से मामला सुलझे

धुएं की वजह से आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई आ रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Also read:  ऑपरेशन गंगा: युक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची 7 वीं फ्लाइट

यह आग दीपक नाइट्राइड कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग के पहले भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट होते ही पूरी फैक्ट्री आग के चपेटे में आ गई। इस आग में सात लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also read:  हरिद्वार में स्नान पर लगी रोक, कोरोना बढ़ने पर श्रद्धालुओं को बॉर्डर से भेजा जा रहा वापस 

जानकारी के मुताबिक धुएं में सांस लेने की वजह से इन श्रमिकों को परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।