English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-29 134321

गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ी चाल चल सकती है। सूत्रों की मानें तो राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जा सकता है। इस पर आज फैसला संभव है।

 

Also read:  गुजरात के सुरत में पुलिसकर्मी ने कपड़ा व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 5 लाख रुपए, आरोपी गिरफतार

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक कमेटी के गठन का एलान कर सकती है। दरअसल, यूनीफॉर्म सिविल कोड के सभी पहलुओं के मूल्यांकन के लिए उत्तराखंड में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति के गठन किया गया था।

Also read:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली बीजेपी पर कही बड़ी बात, कहा- मोदी युग के बाद बिखर जाएगी बीजेपी

ऐसा ही प्रस्ताव गुजरात सरकार भी पेश कर सकती है। सूत्रों की मानें तो आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में समिति के गठन का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। गुजरात के गृह मंत्री की ओर से दोपहर तीन बजे होने वाली प्रेसवार्ता में इसकी घोण हो सकती है।

Also read:  पेंस ने डोनाल्ड ट्रम्प की जांच कर रहे संघीय ग्रैंड जूरी को ऐतिहासिक गवाही दी