English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-24 173458

पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ कांग्रेस नेता फिरोज खान ने लोगों को भड़काने की कोशिश की है। एक वीडियो में फिरोज खान ने कहा कि, कानून को अपने हाथ में लेकर राजा सिंह की पिटाई करें।

 

दरअसल इस मामले के बाद हैदराबाद में विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है।

Also read:  छत्तीसगढ़ में तीन साधुओं की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कैमरे पर खुली धमकी देते हुए कांग्रेस नेता फिरोज खान ने कहा कि, टी राजा सिंह ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहते हैं। उसे जेल में डाल दो। राजा सिंह को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। पैगंबर हमारे हीरो हैं। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं हैदराबाद के हर मुसलमान से कहना चाहूंगा कि आप उसे जहां भी देखें, उसे पीटें। इसके लिए हम एक बार नहीं बल्कि कई बार कानून अपने हाथ में ले सकते हैं।

Also read:  ट्रेनों से पुराने डिब्बे हटाएगी रेलवे, अब नई-नवेली LHB कोच वाली ट्रेन में सफर करेंगे यात्री

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार रात हैदराबाद में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Also read:  क्राउन प्रिंस ने 2020 की संसद को भंग कर दिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन जिसमें सिंह को इस्लाम और मुसलमानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना गया था। इस लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजा सिंह ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।