English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-06 131717

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा तक की सियासत गरमा गई है।

बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरक्षेत्र में रोक लिया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। बग्गा को आज ही मोहाली जिला अदालत में पेश किया जााना है। लेकिन इस तरह से गिराफ्तारी के बाद उनकी पेशी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Also read:  पेमा खांडू के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च

 

क्या है मामला

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में थी। पुलिस बग्गा की तलाश में इससे पहले भी दिल्ली आई थी, लेकिन तब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअलस ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर सीएम अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था। इसके बाद ही बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Also read:  गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध

 

बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा का बयान

बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि पहले 2 पुलिसवाले घर पर आए। इसके बाद 10-15 पुलिसकर्मी आए। उन्होंने मेरे मुह पर पंच मारा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले गए। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता जनकपुरी थाने में गए। उन्होंने बताया कि जो पुलिसवाले उनके घर आए थे वो दिल्ली के नहीं थे।

Also read:  AAP का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार

दिल्ली पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पंजाब पुलिस के तीनकर्मियों ने जनकपुरी थाने में पहुंचकर दिल्ली पुलिस को बग्गा की गिरफ्तारी की जानकारी दी। वहीं दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस से सवाल किया है कि आखिर क्यों इस बारे में दिल्ली पुलिस को पहले से जानकारी नहीं दी गई।