English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-06 131717

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा तक की सियासत गरमा गई है।

बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरक्षेत्र में रोक लिया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। बग्गा को आज ही मोहाली जिला अदालत में पेश किया जााना है। लेकिन इस तरह से गिराफ्तारी के बाद उनकी पेशी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Also read:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2022 करेंगी पेश

 

क्या है मामला

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में थी। पुलिस बग्गा की तलाश में इससे पहले भी दिल्ली आई थी, लेकिन तब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअलस ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर सीएम अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था। इसके बाद ही बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Also read:  केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने मांगे नौ कुलपतियों के इस्तीफे, जानिए पूरे विवाद के बारे में

 

बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा का बयान

बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि पहले 2 पुलिसवाले घर पर आए। इसके बाद 10-15 पुलिसकर्मी आए। उन्होंने मेरे मुह पर पंच मारा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले गए। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता जनकपुरी थाने में गए। उन्होंने बताया कि जो पुलिसवाले उनके घर आए थे वो दिल्ली के नहीं थे।

Also read:  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान, कहा-हिंदुओं की सामर्थ्य के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता

दिल्ली पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पंजाब पुलिस के तीनकर्मियों ने जनकपुरी थाने में पहुंचकर दिल्ली पुलिस को बग्गा की गिरफ्तारी की जानकारी दी। वहीं दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस से सवाल किया है कि आखिर क्यों इस बारे में दिल्ली पुलिस को पहले से जानकारी नहीं दी गई।