English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-16 101447

पंजाब विधानसभा के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार 16 मार्च को नवांशहर जिले में पड़ते शहीद- ए- आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण करेगी।

 

पंजाब सरकार ने शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भगवंत मान के शपथ ग्रहण करने के बाद अन्य मंत्रियों द्वारा शपथ ली जाएगी। पंजाब के इतिहास में यह पहला अवसर है कि कोई मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ शहीद के स्मारक पर लेने जा रहा है। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल के अतिरिक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ संयोजक अरविन्द केजरीवाल, उप- मुख्यमंत्री मुनीष सिसोदिया तथा दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों के अतिरिक्त पंजाब के ‘आप’ पार्टी के 92 विधायक और चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी व अन्य गण्यमान्य पहुंच रहे हैं।

Also read:  बच्चन परिवार की बढ़ी मुश्किलें ऐश्वर्या राज आज ED के सामने पेश होंगी पेश, अमिताभ को भेजा जा सकता नोटिस

राज्यपाल के दौरे के चलते समारोह में प्रोटोकोल भी रहेगा। सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियों का कार्य पुलिस महानिदेशक वी.के. भंवरा के नेतृत्व में ए.डी.जी.पी. एम.एफ. फारूकी देख रहे हैं। उनके अतिरिक्त आई.जी. रैंक के 6 पुलिस अधिकारी, 10 जिलों के एस.एस.पीज, 8 अन्य आई.पी.एस. अधिकारी तथा 3 दर्जन जी.ओ. रैंक के अधिकारियों के साथ करीब साढ़े 5 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में लोगों को बसंती रंग की पगड़ियां बांधकर आने के लिए कहा गया है।

3 लाख वर्ग फुट का पंडाल तैयार, 10 एंट्री गेट

समारोह में 3-5 लाख लोगों की आमद की संभावना जताई जा रही है जिसके लिए प्रशासन की ओर से न केवल 3 लाख वर्ग फुट में पंडाल तैयार किया गया है बल्कि लोगों की एंट्री को आसान बनाने के लिए मुख्य मार्ग पर दोनों ओर 5-5 एंट्री गेट भी बनाए गए हैं।

Also read:  झारखंड के संथाल आदिवासी समाज लड़की पर रंग डालने से डरते हैं पुरुष, लड़की पर रंग डालने पर शादी करो या जुर्माना भरो

दूसरी ओर सिविल प्रशासन में पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस महानिदेशक वी.के. भंवरा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद तथा डी.सी. विशेष सारंगल की ओर से प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Also read:  गुजरात में जहरीली शराब का कहर, जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत, 40 लड़ रहे जिंदगी की जंग