English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-10 125644

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,880 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,62,496 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 35,199 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में चार-चार और गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,979 हो गई।

Also read:  रामशंकर कठेरिया को हुई है 2 साल की सजा, विपक्ष ने कहा-कब जाएगी भाजपा सांसद की सांसदी?

साथ ही, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में दो नाम और जोड़े हैं। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,199 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.8 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है।

Also read:  जापान में भूकंप से तबाही, कई घरों हुए धाराशायी, बुलेट ट्रेन उतरी पतरी से

कोरोना: दैनिक संक्रमण दर 6.91 प्रतिशत हुआ

देश में संक्रमण की दैनिक दर 6.91 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 3.67 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,96,318 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। वहीं, 85076 कोरोना टेस्ट रविवार को देश भर में किए गए।

Also read:  राहुल गांधी 'नेशनल हेराल्ड' से जुड़े कथित धनशोधन मामले में ईडी की पूछताछ हुई खत्म