English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-10 105934

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन से जारी भारी बारिश ने हर जगर तबाही मचा दी है। बारिश के चलते प्रदेश में सड़क व रेलमार्ग बंद हो गए है। वहीं कई जगह भूस्खलन होने से मकानों को भी नुक्सान पहुंचा। प्रदेश में हो रही बारिश से अब तक करोड़ों रुपए का नुक्सान हो चुका है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश से प्रदेश के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश को अब तक 323.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं 876 बस रूट प्रभावित हुई हैं। चार नेशनल हाईवे मनाली चंडीगढ़, पठानकोट चंबा, कालका पिंजौर नालागढ़ स्वारघाट व चंडीगढ़ शिमला भी प्रभावित हुए। मौसम के कहर को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन तक स्‍कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश से ब्यास नदी में उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है। ब्यास नदी ने अपना 28 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। नदी में पहली बार पानी की आवक दो लाख क्यूसेक का आंकड़ा पार कर गई है। 1995 में नदी में अधिकतम 1.61 लाख क्यूसेक पानी की आवक रिकॉर्ड की गई थी।

Also read:  यूएई-भारत की उड़ानें हो सकती है रद

मंडी में हुआ करोड़ों के प्रोजेक्‍ट का नुकसान

राज्य विद्युत परिषद के 126 मेगावाट क्षमता के लारजी प्रोजेक्ट के पावर हाउस में ब्यास नदी का पानी घुस गया है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पानी से पावर हाउस की चार भूमिगत मंजिल पूरी तरह जलमग्न हो गई है।

पावर हाउस में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। प्रोजेक्ट बिजली बोर्ड का सबसे बड़ा कमाऊ पूत था। रोजाना एक करोड़ का राजस्व आता था। जल शक्ति विभाग में ही 4680 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं जिससे प्रदेश को 323.30 करोड रुपए का नुकसान हुआ हैं। इनमें ऊना जिला की 257 क्षतिग्रस्त योजनाएं भी शामिल है जहां पर लगभग 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एक-एक करके बह गई कारें

कुल्लू के कसोल इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई कारें बह गईं। जिससे कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में नदी में वाहन बह गए। वहीं थाना औट के थलौट परिसर में खड़ी जब्‍त गाड़ियां तिनके की तरह ब्‍यास के तेज बहाव में एक-एक करके बह रही हैं। ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल तक ब्यास नदी का पानी पहुंच गया। कोटली से जोगिंदर नगर को जोड़ने वाला एक मात्र (कून का तर पुल ) व्यास नदी के तेज बहाव में बह गया है।

Also read:  राम मंदिर के लिए दान देने वालों के घरों को नाजियों की तरह चिह्नित कर रहा है आरएसएस - कुमारस्वामी

स्‍कूलों को किया गया बंद

खराब मौसम के चलते हिमाचल के स्‍कूलों को 10 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। प्रदेश में खराब मौसम के बाद शिमला-कालका मार्ग पर सभी ट्रेनें निलंबित कर दी गई हैं।

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रभावित

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर की अनेकों सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। हाल ही में तैयार किए गए किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े पहाड़ आ गए हैं। इस कारण किसी भी तरह के वाहन को इस मार्ग से जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मार्ग पर पिछले 10 घंटों से कई बार बड़े-बड़े लैंडस्लाइड हो चुके हैं।

कालका शिमला रेलवे ट्रैक भी बाधित

भारी बारिश से वर्ल्ड हैरिटेज कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर कई जगह भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित रहा है। रविवार को कालका रेलवे स्टेशन से एक भी ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। जिस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं 876 बस रूट प्रभावित हुई हैं।

Also read:  पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने का टीएमसी पर बड़ा आरोप, कहा-ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मदद का दिया आश्वासन

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की और भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में अपडेट लिया। गृह मंत्री ने दोनों राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं जयराम ठाकुर ने भी भारी बारिश पर चिंता व्‍यक्‍त की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू से बात कर स्थिति का लिया जायजा

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से फोन पर बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। केंद्र सरकार द्वारा हालतों पर बारीकी से नजर रखे जाने की बात कही।