English മലയാളം

Blog

भोपाल: 

मध्यप्रदेश के खंडवा (Khandwa) में बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सभा में भाषण सुनने आए बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. खंडवा जिले के मूंदी में यह चुनावी जनसभा थी. बुजुर्ग किसान की कुर्सी पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई. सभा में सिंधिया के आने से पहले ही किसान की मौत हो गई थी. उन्हें अस्पताल भी लेकर चले गए थे. सिंधिया जब मंच पर आए तब उन्हें सूचना दी गई. फिर उन्होंने मौन रखा और श्रद्धांजलि दी.

Also read:  तमिलनाडु में NIA की 45 जगहों पर छापेमारी, अबतक आधे दर्जन से अधिक गिरफ्तार

उतावद गांव से आए 70 साल के किसान जीवन सिंह सभा में पीछे एक कुर्सी पर बैठे थे. उनकी मौत की खबर फैलते ही रैली में लोग हंगामा करने लगे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also read:  Madhya Pradesh ByPoll Result : रुझानों में शिव'राज' बरकरार, 28 सीटों में से भाजपा 14 पर आगे

जानकारी मिलने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषण से पहले मंच से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा और फिर भाषण शुरू किया. कार्यक्रम में खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान भी मौजूद थे.

Also read:  आर्मी स्कूल में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पदों पर बंपर वैकेंसी, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते

ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने मूंदी आए थे. मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होना है.