English മലയാളം

Blog

Mp By-Poll Election Results 2020 Live Updates: मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। 28 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इसमें से 14 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस छह सीटों पर आगे है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।

 

पोहरी सीट से बसपा आगे
मध्यप्रदेश की पोहरी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ इस समय तीसरे नबंर पर हैं। वहीं, कांग्रेस  प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Also read:  देश में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या भी 45749 से बढ़कर 46389 तक पहुंच

छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर कांग्रेस आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस आगे चल रही है।

मणिपुर की पांच में से एक सीट पर भाजपा को मिली जीत
मणिपुर उपचुनाव में 5 में से 1 विधानसभा सीट, सिंघात पर भाजपा ने जीत हासिल की। अन्य 4 सीटों पर मतगणना अभी भी जारी। वांगोइ में अब भाजपा पार्टी आगे चल रही है।

ओडिशा की दोनों सीटों पर बीजद को बढ़त
ओडिशा के बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। दोनों सीटों पर अभी बीजू जनता दल ने बढ़त बनाई हुई है।

सुमावली से भाजपा आगे
सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भाजपा प्रत्याशी और मंत्री एंदल सिंह कंषाना पीछे हैं।

Also read:  बीजेपी नेता अदिती सिंह के पती अंगद सिंह ने लिया का बड़ा फैसला,नवांशहर से कांग्रेस पार्टी से लड़ेगे चुनाव

भांडेर से कांग्रेस आगे
भांडेर से कांग्रेस उम्मीदवार फूलसिंह बरैया आगे चल रहे हैं।

मणिपुर की पांच में से एक सीट पर भाजपा को मिली जीत
मणिपुर उपचुनाव में 5 में से 1 विधानसभा सीट, सिंघात पर भाजपा ने जीत हासिल की। अन्य 4 सीटों पर मतगणना अभी भी जारी। वांगोइ में अब भाजपा पार्टी आगे चल रही है।

ओडिशा की दोनों सीटों पर बीजद को बढ़त
ओडिशा के बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। दोनों सीटों पर अभी बीजू जनता दल ने बढ़त बनाई हुई है।

सुमावली से भाजपा आगे
सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भाजपा प्रत्याशी और मंत्री एंदल सिंह कंषाना पीछे हैं।

Also read:  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए होटलों को गिराने का किया आदेश जारी

भांडेर से कांग्रेस आगे
भांडेर से कांग्रेस उम्मीदवार फूलसिंह बरैया आगे चल रहे हैं।

अशोकनगर-मुंगावली से भाजपा आगे
अशोकनगर-मुंगावली विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को पहले राउंड के बाद 5383 की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेश में इन सीटों पर भाजपा आगे, तो इस पर कांग्रेस
सुवासरा, सांची, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और मलहरा सीट से भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस आगर से आगे चल रही हैं।

झारखंड की दोनों सीटों पर भाजपा आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड विधानसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है।