English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-24 170845

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क किया।

 

दादर स्थित शिवसेना भवन में पार्टी की जिला इकाई के प्रमुखों और ‘संपर्क प्रमुखों’ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ खाली किया है, लड़ाई नहीं छोड़ी है। हमारा दृढ़ संकल्प बरकरार है।

Also read:  भारत आदित्य-एल1 (Aditya-L1) को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार, निर्धारित कक्षा में पहुंचने पर विश्लेषण के लिए प्रतिदिन 1440 तस्वीरें ग्राउंड स्टेशन पर भेजेगा

उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने कहा- पार्टी ने पहले भी विद्रोहों का सामना किया है, तमाम षडयंत्रों के बावजूद वह दो बार सत्ता में आई है। मैंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ को छोड़ दिया, लेकिन दृढ़ संकल्प नहीं छोड़ा है। हमने पिछले ढाई साल में अपनी खराब सेहत के साथ कोविड-19 महामारी से भी लड़ाई लड़ी। विरोधियों ने इस स्थिति का फायदा उठाया। इस दौरान शिवसेना नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे भी शिवसेना भवन में मौजूद थे।

Also read:  जल जीवन मिशन ने 11 करोड़ का आंकड़ा पार किया- PM मोदी

वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने कहा कि मैं सत्ता का लालची नहीं हूं। जो लोग कहते थे हम मर जाएंगे लेकिन शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे, आज भाग गए। बागी विधायक शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाना चाहिए।

Also read:  एक शख्स की पत्नी इस दुनिया में कुछ ही महीनों की मेहमान, शख्स ने अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा जानना चाहा तो उसका जवाब सुनकर उसे बहुत बड़ा सदमा