English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने मंगलवार को कहा कि उसकी पूरी तरह से नई एसयूवी थार को इसकी बुकिंग शुरू होने के चार दिन के भीतर ही 9,000 बुकिंग मिल गई हैं. कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि पहले चरण में देश के 18 शहरों में ही उसकी बुकिंग शुरू हुई है. इन शहरों में एसयूवी की टेस्ट ड्राइविंग और डेमो प्रदर्शन की भी सुविधा उपलब्ध है. महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के आटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजे नाकरा ने कहा, ‘‘एसयूवी के लिये टेस्ट ड्राइव सुविधा केवल 18 शहरों में ही उपलब्ध होने के बावजूद हमें नई थार के लिये इसको पेश करने के बाद से अब तक 9,000 की बुकिंग प्राप्त हो गई है. यह इस वर्ग के वाहन के मामले में अप्रत्याशित है.’

Also read:  वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, अगले वित्त वर्ष में GDP में 11 फीसदी वृद्धि का अनुमान

 

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने अपनी नई थार को पिछले शुक्रवार को पेश किया था। इसका दाम 9.8 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये (एक्स- शोरूम) रखा गया है. कंपनी ने नई थार को दो मॉडल एएक्स और एलएक्स में उतारा है.

Also read:  हरे निशान पर कारोबार करता बाजार, सेंसेक्स में 890 अंकों का उछाल तो निफ्टी 14,700 के पार

इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के पावरट्रेन के विकल्प उपलब्ध हैं. एसयूवी का डिजाइन और इंजीनियरिंग पूरी तरह से भारत में ही की गई है. इसे कंपनी के नासिक संयंत्र में तैयार किया जायेगा.