English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-22 101533

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने पर सीएम ने भी कोयला संकट को जिम्मेदार ठहराया।

 

शिवराज सिंह चौहान कल भोपाल में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर दोपहर में आयोजित एक समारोह में गए थे जहां बिजली गुल हो गई थी इस पर चौहान ने जहां इसके लिये ‘कोयला संकट’ को जिम्मेदार बताया, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इस मसले पर सरकार पर तंज कसा।

चौहान के भाषण के दौरान जब बिजली चली गई तो उन्होंने कहा कि क्या बिजली विभाग के प्रधान सचिव संजय दुबे आसपास हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद श्रोताओं की हंसी गूंज उठी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह जांचने के लिए कि माइक काम कर रहा है या नहीं, हिलाया -डुलाया और फिर कहा कि कोयला संकट है। चौहान ने कहा कि मैंने बुधवार सुबह संजय (दुबे) के साथ बातचीत की थी और उन्होंने मुझसे कोयले के कुछ ‘रेक’ के लिए अनुरोध किया था। हालांकि इस दौरान 5 मिनट तक बिजली गुल रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा।

Also read:  भारत में वायु प्रदूषण का परकोप, वायु प्रदूषण से 100000 लोगों की हुई अकाल मृत्यु

वहीं इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा कि जब मामाजी (सीएम) प्रशासन अकादमी में सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे, तब लंबे समय से बिजली गुल थी। उन्होंने कहा कि मामाजी ने कोयले की समस्या के बारे में भी बात की। मध्य प्रदेश में बिजली संकट प्रकट हो गया है।

Also read:  इंदौर बार चुनाव में आज मतदान का दिवस, उच्च न्यायालय के प्रत्याशियों अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी के भाग्य को तय करेंगे

दो दिन पहले ही ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने कहा कि देश भर के थर्मल प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं, जो देश में बिजली संकट का संकेत दे रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने अगले कुछ महीनों में बिजली की मांग अपने चरम पर होने पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रतिशत तक कोयले के आयात की सिफारिश की है।

Also read:  क्या यह संयुक्त अरब अमीरात में बर्फ होगा? बारिश, गड़गड़ाहट, बिजली के पूर्वानुमान के रूप में काफी डुबकी लगाने के लिए तापमान