English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-27 061413

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि वह केवल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बात करने के इच्छुक हैं, न कि किसी मध्यस्थों के माध्यम से।

रूस को आज यूक्रेन पर हमला बोले 91 दिन हो गया है और इतने दिनों में रूसी सेना जमकर यूक्रेन के शहरों में तबाही मचाई। यह जंग इतना ज्यादा कभी नहीं चल सकता यह पूरी दुनिया को पता है। लेकिन, पीछे से यूक्रेन को पूरी तरह से पश्चिमी देश मदद कर रहे हैं। वैसे भी यह यूक्रेन और रूस के बीच जंग नहीं है।

बल्कि, पश्चिमी देशों और पुतिन के बीच ये जंग है। क्योंकि, पश्चिमी देश यूक्रेन को पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। हथियार, तोप, टैंक, फाइटर जेट्स, मिसाइल के साथ ही आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्टपति वोलोदोमीर जेलेंस्की की अकड़ ढीली हो गई है और वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, यहां भी उन्होंने कहा है कि इसमें को किसी को बीच में नहीं लाना चाहते हैं।

Also read:  तिथियों में घट बड़ होने की वजह से आइए जानते हैं महाकाल में होली कब मनाई जाएगी

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि वह केवल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बात करने के इच्छुक हैं, न कि किसी मध्यस्थों के माध्यम से। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन वास्तविकता को समझते हैं, तो संघर्ष से राजनयिक रास्ता निकालने की संभावना है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दर्शकों से बात करते हुए उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की। जेलेंस्की भले ही दिखा रहे हों कि वो मजबूत हैं लेकिन, अंदर ही अंदर वो पूरी तरह से टूट चुके हैं। उन्हें भी अच्छे से पता है कि, वो ज्यादा दिनों तक रूस से नहीं लड़ सकते। जेलेंस्की ने कहा, रूस को 24 फरवरी को अपना आक्रमण शुरू करने से पहले मॉस्को को अपने सैनिकों को वापस ले लेना चाहिए। यह बातचीत की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

Also read:  मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम योगी के तरज पर, मध्य प्रदेश सरकार दंगाइयों से करेगी नुकसान की भरपाई

 

बता दें कि, रूसी सेना इस वक्त यूक्रेनी के शहर सेवेरोदोनेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। वहीं, दोनेस्क क्षेत्र में रूसी बलों की ताकत के आगे यूक्रेन कमजोर पड़ता दिख रहा है। इस बीच रूस ने साफ कहा है कि, वह इस क्षेत्र में लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है। सेवेरोदोनेस्क और दोनेस्क क्षेत्र के गवर्नर पाउलो क्यारिलेंको ने स्थानीय सहयोगी को रेडियो के माध्यम से जानकारी दी कि इस क्षेत्र में रूस ने पकड़ मजबूत कर ली है और आशंका है कि जल्द ही यह क्षेत्र रूसी सेना के कब्जे में चला जाए।

Also read:  केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया, नाम बदलने के अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई

 

इससे पहले रूस समर्थित दोनेस्क पीपुल्स रिपब्लिक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि उसके सैनिकों ने शहर पर अपना कब्जा कर लिया है और यूक्रेनी फ्लैग हटाकर रूसी झंडा फहरा दिया है। रूसी रक्षामंत्री सर्गेइ शोइगु ने युद्ध के लंबा खिंचने के लिए तैयार रहने का बयान दिया है। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अकड़ अब भी कम नहीं हो रही है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि, वो किसी भी हाल में रूस से लड़ना नहीं छोड़ेंगे। वहीं कही नहीं जा रहे हैं।